जानसठ। शादी समारोह से लौटते समय जटवाड़ा गंगनहर पटरी पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई और बेटा घायल हो गया।
रविवार शाम गांव मुझेड़ा निवासी जहीर आलम जानसठ कॉपरेटिव बैंक में शाखा प्रबंधक हैं। उनका पुत्र सलमान अपनी मां परवीन जहां के साथ बाइक पर सिखेड़ा के गांव भिक्की में रिश्तेदार की शादी समारोह में गया था। लौटते समय जटवाड़ा की गंगनहर पटरी पर बाइक के सामने अचानक बंदर आ गया। उसको बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। जिससे मां व बेटा गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने परवीन जहां को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।