खतौली। मेपल्स अकादमी में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण हेतु कौशल विकास प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसको विभिन्न वर्गों में आयोजित कराया गया। प्रत्येक वर्ग का विभाजन छात्रों की आयु के अनुसार किया गया। इसमें चित्रकला, मिट्टी की ढलाई, सामान्य ज्ञान, रंगोली, विज्ञान मॉडल प्रस्तुतिकरण व निबंध लेखन की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जिसमें विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। निबंध लेखन व विज्ञान मॉडल निर्माण व प्रस्तुति करण में भी छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। संचालन कला विभागाध्यक्ष दिनेश शर्मा व कॉआर्डिनेटर सरोज, रेखा, रश्मि, तरु ने किया। प्रबंधकगण मुकेश संगल व विपिन संगल ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्या ममता दत्त शर्मा, स्वाति चतुर्वेदी, शिवानसी, पूनम, संतोष, प्रिया, सुरुर, नेहा, सीमा, सुषमा, बबीता, प्रियंका, रितु जैन, नीतू, आशीष, मोहित, रोहित, कुलदीप आदि अध्यापिकाओं व अध्यापकों का सहयोग रहा।