पुरकाजी। विपणन निरीक्षक गौरव वाजपेयी को लोवर पीसीएस परीक्षा में पास होने पर अभिनंदन किया गया। शाहजहांपुर निवासी गौरव वाजपेयी पुरकाजी में विपणन निरीक्षक के पद पर काफी दिनों से कार्यरत हैं। 2015 के लोवर पीसीएस के परीक्षा परिणाम में गौरव को कर अधिकारी पंचायत राज विभाग में चयनित किया। जिस पर विपणन कार्यालय पर राशन डीलरों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर उनका अभिनंदन किया गया। गौरव ने बताया कि उनका लक्ष्य एसडीएम बनना है। मौके पर अमीर अब्बास, विकास त्यागी, महेश शर्मा, कुलदीप, वसीम अहमद, राजेश कुमार, राजेंद्र, रामपाल आदि मौजूूद रहे।