आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकाली
खतौली। डा. भीमराव आंबेडकर जयंती पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंड बाजे तथा धार्मिक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
रविवार सुबह जीटी रोड स्थित डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद डा. भीमराव आंबेडकर कल्याणकारी समिति की ओर से नगर पालिका परिषद प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने डा. भीमराव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सपनों को साकार करने पर बल दिया। इसके बाद शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा पैंठ रोड, अब्दुल हमीद चौक, बड़ा बाजार, इंदिरा मूर्ति, जानसठ तिराहा, जीटी रोड होते हुए नगर पालिका पहुंच कर संपन्न हुई। शोभायात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में अध्यक्ष संजय कुमार, जयपाल सिंह, सुदेश, नरेंद्र कटारिया, योगेश, दीपक, कुलदीप प्रधान, नवाब सिंह, डा. संदीप, ज्ञान सिंह, अनिल बिहारी, जयप्रकाश, ब्रजेश एडवोकेट, पीतम सिंह, शकुंतला एडवोकेट, लोकेश आदि मौजूद रहे। उधर. पिकेट इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कैरल एचएस सिंह ने डा. बीआर आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान अनिल हडसन, संजीव कुमार वर्मा, रमेशचंद, प्रदीप लाल, नयनदीप जैकब आदि मौजूद रहे।