फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में बच्चों को करियर बनाने के टिप्स दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। मेपल्स अकादमी में कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए कॅरियर काउंसिलिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ कालेज से आई प्रोफेसर मृदुला शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि प्रत्येक व्यक्ति की रुचि, अभिरुचि, योग्यता व साधन तथा परिस्थिति भिन्न भिन्न होती है। इसलिए सभी को अपनी योग्यता, साधन, अभिरुचि एवं परिस्थिति के अनुसार अपने कॅरियर का चुनाव करना चाहिए। सीओ डा. राजीव कुमार सिंह नेसमझाया कि यही उपयुक्त समय है, जब वे अपना लक्ष्य निर्धारित करें और फिर उस लक्ष्य प्राति के लिए सघन प्रयास करें। यदि वे चूक गए तो वह सफलता प्राप्त नहीं कर सकेंगे। कॅरियर आर्थिक सफलता के साथ साथ खुशी प्रदान करना वाला भी होना चाहिए। कभी कभी समाज के दबाव में कम रुचि व योग्यता के अनुसार करियर का चुनाव सफलता प्रदान नहीं कर पाता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया कि वे 4-5 घंटे माता पिता और परिवार से इस विषय में बातचीत करते रहे। अर्चना सिंह ने बच्चों को कॅरियर बनाने के टिप्स दिए। प्रबंधक मुकेश संगल एवं विपिन संगल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्या ममता दत्त शर्मा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वाति चतुर्वेदी, शिवांगी, मनीष, आशीष, रेखा चौधरी आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें