बुढ़ाना। श्री बालाजी शोभायात्रा महोत्सव कस्बे में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर नगर परिक्रमा और शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री बालाजी युवा मंच द्वारा श्री बालाजी शोभायात्रा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को सुबह श्री बालाजी की नगर परिक्रमा होगी तथा शाम को छह बजे सुंदर कांड का आयोजन होगा। बुधवार 28 मार्च को विशाल शोभायात्रा का आयोजन होगा।