खतौली।
व्यापारियों ने आम नागरिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी व व्यापारी शुक्रवार को एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। उन्होंने ने आम लोगों व व्यापारियों को होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि रेलवे रोड पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इस मार्ग से स्कूल व कोचिंग सेंटर में जाने के लिए प्रतिदिन छात्र व छात्राएं गुजरते हैं। दो दिन पूर्व यहां पर फायरिंग भी हुई थी। नगर में शौचालय का निर्माण नहीं होने से बाजारों में आने वाले ग्राहकों और व्यापारियों के सामने यह सबसे बड़ी समस्या है। बाजारों में शीघ्र शौचालयों का निर्माण कराया जाए। जानसठ रोड पर दिन में हर वक्त जाम लगा रहता है। जिससे लोगों को आने व जाने में परेशानियां उठानी पड़ती है। यहां पर खड़े होने वाले डग्गामार वाहनों को हटवाया जाए। इसके अलावा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए सभी विभागों की एक मासिक बैठक नगर में कराई जानी चाहिए। व्यापारियों ने इस सभी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। मौके पर जिलाध्यक्ष नीरज जैन, युवा नगराध्यक्ष राजीव वर्मा, युवा नगर महामंत्री विपिन बागड़ी, प्रदीप शर्मा, आसिफ, कीमती लाल, राजीव शर्मा, अंकित तायल, रिंकू गुप्ता, विभु शर्मा, तुशांग गोयल, सुशील राठौर, प्रवीन ठकराल, सचिन जैन आदि व्यापारी शामिल रहे।