खतौली। लाल दयाल पब्लिक स्कूल में नगर के सभी स्कूल के छात्र व छात्राओं की प्रतिभा निखारने के लिए टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में बच्चों अपनी पसंद के आधार पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस, कविता लेखन, स्केटिंग, पृथ्वी व जल संरक्षण पर कला प्रदर्शन, स्वच्छता अभियान पर पेंटिंग प्रतियोगिता तथा सड़क सुरक्षा नियम पर निबंध, रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में प्रथम आने वालों में खुशी राजपूत दिल्ली, इंदिरा अहलावत, कुमकुम सरधना, अमन, इतिका, अनम तथा एलडीपीएस से प्रथम आने वालों में रिया राजपूत, निशु, मुकुल, आनंद, आरव, वंश, व्योम देव रहे। कार्यक्रम में नावला के प्रधान देवराज त्यागी व जुगराज सिंह रहे। प्रदीप विश्वकर्मा, पूजा चौधरी समेत विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।