खतौली। विद्यालयों में मातृ पितृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने अपने माता पिता का पूजन किया। आरपीएम हरिओम जूनियर हाईस्कूल में मनाए गए मातृ पितृ दिवस में बच्चों द्वारा किया गया पूजन इतना भावविभोर था कि सभी माता पिता की आंखें प्रेम भरे आंसुओं से छलक उठीं। इस दौरान सभी माता पिता ने अपने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा गंगधाड़ी में हैप्पी वैली हाईस्कूल तथा गांव सठेड़ी के न्यू चिल्ड्रन हाईस्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। संचालन दीपक रहेजा और मनीष टुटेजा ने किया। सुनीता, समित, पायल, प्रिंस, मोहित, राजू आदि का सहयोग रहा।