कब्जा हटवाने की मांग
बुढ़ाना। गांव खेड़ामस्तान के ग्रामीण ने अपने ही गांव के खेत के पड़ोसियों पर सरकारी नलकूप की नाली पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व प्रशासन को शिकायती पत्र भेजकर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। गांव खेड़ामस्तान निवासी चंद्रपाल के बेटे बिट्टू ने एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री को भेजा है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि उसके खेत के पड़ोसियों ने सरकारी नलकूप की नाली पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। नाली पर अवैध कब्जे के कारण उसके खेत में पानी जाना बंद हो गया है। ग्रामीणों ने अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की है।