कुष्ठ आश्रम में कंबल वितरण किए
खतौली (मुजफ्फरनगर)। तहसीलदार अमित कुमार ने गौरी शंकर कुष्ठ आश्रम में पहुंच कर कंबलों का वितरण किया। इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड में निर्धन लोगों को ठंड से बचाव के लिए तहसील में शासन की ओर से आए कंबलों का वितरण हो रहा है। बृहस्पतिवार को हलका लेखपाल के साथ तहसीलदार अमित कुमार ने गांव शेखपुरा स्थित गौरीशंकर कुष्ठ आश्रम पहुंच कर वहां रह रहे सात परिवारों को कंबलों का वितरण किया।