सोन चिड़िया एक दिन उड़ जाएगी...
रतनपुरी। प्राथमिक विद्यालय कैलाशनगर में स्कूल चलो अभियान के तहत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्राथमिक विद्यालय कैलाशनगर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय समौली के अध्यापकों और बच्चों ने इस कार्यशाला में प्रतिभाग किया। प्राथमिक विद्यालय कैलाशनगर के प्रांगण में आयोजित कार्यशाला में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बच्चों ने विभिन्न प्रेरणादायक, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने विभिन्न गीतों के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों को शिक्षित कराने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रियांशी, शिवानी, काजल, रुबी, नैना आदि ने सोन चिड़िय़ा एक दिन उड़ जाएगी, लड़ने चली हूं आजादी की जंग, छोटी सी आशा जैसे बेटियों के महत्व को दर्शाने वाले गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार, एबीआरसी सुजाता रानी, एनपीआरसी बड़सू अमरेश शर्मा आदि ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने ग्रामीणों से बेटियों को शिक्षित कराने की अपील की। उन्होंने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापिका मीना, अभिषेक कुमार, सीमा रानी, गीता, अरविंद कुमार सैनी, गुंजन शर्मा, रोहित मलिक, सतीश कुमार एवं पारुल आदि का सहयोग रहा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बोबी देवी, सुभाष सिंह, कृष्णपाल, दीपक चौधरी आदि समेत संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।