खतौली। तहसील में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते हुए सीडीओ अंकित अग्रवाल ने कहा कि दर्ज शिकायतों का निस्तारण मौके पर पहुंच करें। मंगलवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ अंकित अग्रवाल ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। तहसील दिवस में दर्ज 28 शिकायतों में एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान एसडीएम राम अवतार गुप्ता, तहसीलदार अमित कुमार, बीडीओ योगेंद्र लाल भारती आदि मौजूद रहे।