फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण को न्यायिक हस्तक्षेप से बाहर करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

मानव अधिकार दिवस पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने कलक्ट्रेट में धरना देकर प्रदर्शन किया। संगठन के अध्यक्ष जी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को आरक्षण को लेकर मजबूत कानून बनाया चाहिए। आरक्षण में न्यायिक हस्तक्षेप बंद होना चाहिए। विकास की दौड़ में पिछड़े लोगों को सामाजिक और आर्थिक रुप से मजबूत करने के लिए सरकार को विशेष योजनाएं बनानी चाहिए। आजादी के 70 साल बाद भी इन लोगों की स्थिति दयनीय है। बाबा साहब अंबेडकर के सपनों का भारत अभी भी नहीं बन पाया है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को रिवर्ट करने के कदम की आलोचना की। सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन दिया गया। मौके पर राजकुमार, नाथीराम, अतर सिंह, शत्रुघ्न सिंह, अजय कुमार, अरुण कुमार, डॉ. केपी सिंह, राजेश कुमार, प्रेमचंद, विक्रम, नवीनलता, रामकुमार, हरकेश सिंह, सोमेंद्र, कर्मवीर, ओमवीर, विजयपाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें