खतौली (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने शनिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एसएसपी के निर्देर्शो का पालन करते सीओ डा. राजीव कुमार और इंस्पेक्टर पीपी सिंह के नेतृत्व में जीटी रोड, बुढ़ाना रोड समेत गली एवं मोहल्लों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुुलिस ने दर्जनों चौपहिया वाहनों की जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि चुनाव को लेकर आपराधिक लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। मतदान के दौरान बूथ पर गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।