मुजफ्फरनगर। शनिवार को सभी स्कूल, कॉलेज रोजाना की भांति खुले रहेंगेे। निकाय चुनाव के लिए रविवार 26 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। शनिवार को पोलिंग पार्टियां और पुलिस पार्टियां रवाना होकर मतदान केंद्रों पर पहुंचेगी। निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को स्कूल, कॉलेजों में अवकाश की भांति हो रही है, जिस पर डीआईओएस मुनेश कुमार ने बताया कि जिले के स्कूल, कॉलेज खुले रहेंगे, जिस स्कूल, कॉलेजों में मतदान होगा और पुलिस बल तैनात है, उन स्कूल, कॉलेजों में भी पढ़ाई होगी। दुपहर बाद पोलिंग पार्टियां और पुलिस पार्टियां मतदान केंद्र पर पहुंचेगी, तब तक शिक्षण कार्य पूरा हो जाएगा।