बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। मध्य प्रदेश के इंदौर से राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर लौटे हरेंद्र पंवार का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। कोतवाली क्षेत्र के गांव वैल्ली निवासी पहलवान हरेंद्र पंवार ने इस प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल वर्ग में भी कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के आधार पर उनका चयन अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया। रविवार को बुढ़ाना पहुंचने पर ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया। कांधला मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने फूल माला पहनाई। इस दौरान बालकिशोर त्यागी, ज्ञान सिंह, नकुल, राजीव, शकुल, नरेश, महक सिंह, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।