फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ाना के शूटरों ने पदक बटोरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। मेरठ में आयोजित 40वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में मलिक शूटिंग रेंज के शूटरों ने चार मेडल जीतकर अपने कस्बे का नाम रोशन किया। शूटिंग रेंज के कोच मोनू ने बताया कि बुढ़ाना के शूटरों ने चार सिल्वर मेडल जीते। इस प्रतियोगिता में 15 शूटरों ने ऑल इंडिया स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतियोगिता को पास किया। बुढ़ाना पहुंचने पर शनिवार को शूटिंग रेंज पर सभी शूटरों का स्वागत हुुआ। मौके पर रेंज के अध्यक्ष इंद्रपाल मलिक, पारस, सागर, अनुराग, शिवम, रोहन, सौरभ सहित सभी शूटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें