श्रीकृष्ण भगवान की छठी मनाई
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के साईं धाम मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की छठी धूमधाम से मना कर विशाल भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण भगवान की सुंदर सुंदर झांकियां वह भक्ति संगीत पर श्रद्धालु जमकर झूमे। श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर श्री कृष्ण भगवान की छठी मनाई। कार्यक्रम में राजेंद्र प्रधान, बृजेश रस्तोगी, पंकज प्रजापति, आशु गोयल, मुकेश शर्मा, सुरेंद्र बंसल, सोनू लाला, आशु गोयल, पंकज प्रजापति आदि श्रद्धालुगण मौजूद रहे।