फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने सफाई व्यवस्था को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। संयुक्त व्यापार मंडल ने नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग को लेकर एसडीएम कन्हई सिंह को ज्ञापन सौंपा। बताया एक सप्ताह में नगर में स्वाइन फ्लू से दो मौत हो चुकी हैं तथा कई नागरिक इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इस बीमारी को लेकर लोगों में भय है। इसके अलावा नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से गंदगी की वजह से मच्छरों का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इससे नगर में महामारी फैलने की आशंका बनी हुई है। व्यापारियों ने एसडीएम से नगरपालिका ईओ को नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के आदेश करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में नगराध्यक्ष राजीव जैन, आशीष बंसल, पुलकित जैन, कंवर सैन जैन, राकेश प्रजापति, विनीत जैन, पंकज जैन, अनुज भारद्वाज आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें