जनपद में बीएससी गणित की हाईमेरिट
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जुड़े कालेजों में एडमिशन के लिए पहली मेरिट बृहस्पतिवार देर शाम को जारी कर दी गई है। जिले में बीएससी मैथ की हाई मेरिट है। इसके अलावा अन्य विषयों में भी 80 प्रतिशत से नीचे मेरिट दी गई है। पहली मेरिट के आधार पर 22 जुलाई से कालेजों में एडमिशन के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। बृहस्पतिवार को मेरिट देकर कालेजों को तैयारियों को पूरा करने का समय दिया गया है। छात्र-छात्राएं अपने डाक्यूमेंट को दुरुस्त रखें। पहली मेरिट के आधार पर 22 से 25 तक एडमिशन लिए जाएंगे।