खतौली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल और सांसद प्रतिनिधि मदन छाबड़ा ने कहा कि हम सभी मुखर्जी को शत शत नमन करते हैं, जिसने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। उनका नारा था एक देश-एक ध्वज, एक देश-एक कानून। सभी कार्यकर्ताओं ने देशभक्त मुखर्जी को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। संचालन नगर महामंत्री सुरेश आर्य ने किया। मुकेश चंदेल, सुनील उपाध्याय, अमित जैन, सुमित रहेजा, श्याम रहेजा, राकेश प्रजापति, वरदान प्रजापति, शिवरतन विश्वकर्मा, शिवम, नीटू उपाध्याय, डीडी आर्य, सुभाष गुप्ता, संदीप धीमान, अजय भुर्जी, डा. योगेश मलिक, बृजेश भंडारी, विवेक रहेजा आदि उपस्थित रहे।