बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल
बुढ़ाना। थाना फुगाना क्षेत्र के गांव लोई निवासी अजय (18) पुत्र राजवीर अपने साथी रोहित (15) पुत्र महेंद्र के साथ बृहस्पतिवार को बाइक से शीतला माता के मंदिर में पूजा करने गांव खरड़ जा रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर सुबह करीब 8:30 बजे सड़क पार करते समय उनकी बाइक बोलेरो कार से टकरा गई। कार की टक्कर से दोनों युवक बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फुगाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर अवस्था में दोनों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अजय को जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है।