फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अटल आवासीय विद्यालय के लिए 161 अभ्यर्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, एसडीएम और डीआईओएस ने किया निरीक्षण
विज्ञापन


- सभी अभ्यर्थियों की तलाशी और चेकिंग बाद ही प्रवेश दिया गया।

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा कराई गई। 161 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि पांच अनुपस्थित रहे। एसडीएम सदर, डीआईओएस, जानसठ तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। सभी अभ्यर्थियों की तलाशी और चेकिंग बाद ही प्रवेश दिया गया।

भोपा क्षेत्र स्थित नंगला बुजुर्ग गांव में बने अटल आवासीय विद्यालयों में कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा हुई। इसके लिए शहर के राजकीय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। मुजफ्फरनगर में इस परीक्षा के लिए 280 बच्चों ने आवेदन किया था। इनमें से परीक्षा के लिए केवल 166 ही पात्र निकले थे।
विज्ञापन

शनिवार को 166 में से 161 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने के लिए पुहंचे। पांच अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरु हुई। आधे घंटे पहले सभी अभ्यर्थी को प्रवेश दिया गया। दो घंटे चली परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई गई।
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान एसडीएम सदर परमानंद झा, डीआईओएस गजेंद्र कुमार, जानसठ तहसीलदार संजय सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सदर ज्योति प्रकाश तिवारी, अटल आवासीय विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति मखीजा ने निरीक्षण किया।



विद्यालय में मिलेगा सहारनपुर मंडल के बच्चों को प्रवेश

अटल आवासीय विद्यालय में पूरे सहारनपुर मंडल के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। शनिवार को शामली और सहारनपुर में भी परीक्षा कराई गई। सहारनपुर के 289 और शामली के 115 बच्चों ने आवेदन किया था। इनमें से सहारनपुर के 112 और शामली के 46 बच्चें ही पात्र पाए गए थे। परीक्षा में सहारनपुर के 105 और शामली के 44 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।



कक्षा छह के लिए कुल 80 सीटें

अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह के लिए कुल 80 बच्चों का ही दाखिला होना है। इनमें 40 बालक और 40 बालिकाओं के लिए ही सीट है। शनिवार को हुई प्रवेश परीक्षा में सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों में 310 अभ्यर्थी उपस्थित हुए है। अब मेरिट के हिसाब से 80 बच्चों को दाखिला दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम 23 जून को आ सकता है।
विज्ञापन




परीक्षा के बाद वितरित किए लंच पैकेट

प्रवेश परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को लंच पैकेट भी वितरित किए गए। 11 बजे से शुरु हुई परीक्षा दो घंटे तक चली और एक बजे खत्म हुई। परीक्षा छूटने के बाद सभी अभ्यर्थियों को लंच पैकेट दिए गए। इनमें समोसा, केले, फ्रूटी, बिस्कुट और पानी की बोतल दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें