ककरोली (मुजफ्फरनगर)। बहन के साथ छेड़खानी के विरोध पर भाई पर किए गए हमले के मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन आरोपियों के नाम मुकदमे में शामिल किए गए। आरोपी बढ़कर 16 हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। उधर, अलग-अलग संगठनों ने तीन सितंबर को पंचायत की चेतावनी दी है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए हैं। प्रकरण को लेकर तनाव है।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस को बताया कि तीन नाम छूट गए थे। सीओ भोपा डॉ. रवि शंकर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, शुक्रवार देर रात खोकनी में हुई पंचायत ने कहा कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करे। हिंदू संघर्ष समिति के पंकज कुमार ने कहा कि आरोपियों के पक्ष में अगर पंचायत हुई तो वह भी प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। प्रधान रेसंदर ने कहा कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करे। गांव चोरावाला, मीरावाला, खरपोड, गंगदासपुर, बेहड़ा सादात, दरियापुर, टनहेडा, जड़वड कटिया, ककरौली, तिस्सा अलीपुर के ग्रामीण भी पंचायत में पहुंचे।
शनिवार को हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने जानसठ तहसील पहुंचकर बेहड़ा चौराहे से अतिक्रमण हटवाने की मांग रखी। एसओ ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया। सीओ भोपा का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। किसी भी बेकसूर पर कार्रवाई नहीं की जाएगी, जांच चल रही है।