शिक्षण पद्धति में गुणात्मक सुधार जरूरी
मंसूरपुर। गांव जड़ौदा के होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज में शिक्षण पद्धति में गुणात्मक सुधार के लिए तीन दिन शिक्षक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रेरणा मित्तल, नीरज तिवारी, साहिल गांधी, संजय ओझा, डॉक्टर कीर्तिवर्धन, यशपाल विश्व बंधु, लोकेश चौहान तथा प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षण पद्धति में हो रहे बदलाव तथा नई तकनीक से शिक्षकों को अवगत कराना है। वक्ताओं ने कहा कि एक कुशल और श्रेष्ठ शिक्षक बनने के लिए श्रेष्ठ विद्यार्थी बनना होगा। श्रेष्ठ अध्यापक बनने के लिए आवश्यक सामग्री सेल्फ डेवलपमेंट तथा नई तकनीक का ज्ञान आवश्यक है। अध्यापकों को अपने विषय को छात्रों के सामने इंटरेस्टिंग में रखना होगा, जिससे उनका विषय के प्रति रुचि बढ़ें। कार्यशाला में समाजसेवी कुशपुरी, सुंदर पाल, गजेंद्र पाल, पंडित संजीव शंकर आदि का सहयोग रहा।