गन्ना समिति की बोर्ड बैठक में नौ प्रस्ताव पारित
खतौली। सहकारी गन्ना विकास समिति में आयोजित बोर्ड की बैठक में रखे गए सभी नौ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिए गए।
बोर्ड बैठक गन्ना समिति चेयरमैन ओमवीर सिंह की अध्यक्षता तथा सचिव सुभाषचंद यादव के संचालन में आयोजित हुई। बैठक में गत बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की गई। इसके अलावा वर्ष 2018-19 का अवशेष गन्ना भुगतान एवं विकास कमीशन खतौली, मवाना एवं टिकौला चीनी मिलों को एजेंडा भेजा गया था। बैठक इन मिलों से कोई सदस्य मौजूद नहीं रहा। अध्यक्ष द्वारा चीनी मिलों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई हेतु कहा गया। वित्तीय वर्ष 2018-19 में जिला योजना आरकेवाई योजना प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा कृषकों के लिए चलाई जा रही योजना के अनुदान की धनराशि का प्रयोग करने हेतु समिति कृषकों को कृषि यंत्र हैरो, टीलर, स्पे्र मशीन, बुग्गी तथा ट्रॉली टायर मंगवाने हेतू प्रस्ताव पास किया गया। इसी के साथ किसानों के लिए 500 ह्यूम पाइप मंगवाने समेत सभी 9 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। बैठक में प्रशांत कुमार, प्रवेश लटूरे, रामनिवास, उदयवीर सिंह, अनिल कुमार, हात्तम सिंह, पुरकेश देवी, पुष्पा देवी आदि समिति डायरेक्टर मौजूद रहे।