फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। मंसूरपुर थाना प्रभारी ने गांव मुबारिकपुर में ग्रामीणों के बीच जाकर समस्याएं सुनीं और रात्रि विश्राम किया। थाना प्रभारी संजीव कुमार अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों के साथ बुधवार शाम मुबारिकपुर में पहुंचे। उन्होंने गांव में पैदल गश्त की। उसके बाद ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। बताया कि कुछ शरारती तत्व गांव के मुख्य रास्तों पर खड़े होकर आने जाने वालों को परेशान करते हैं। थाना प्रभारी ने गांव में पुलिस गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया। रात्रि विश्राम के दौरान उप निरीक्षक ओमप्रकाश सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने भी गांव में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें