फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघरा बैंक में शॉर्ट सर्किट से आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी। एसबीआई बघरा में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बघरा की मैन मार्केट में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा स्थित है। रविवार दोपहर बैंक से धुआं उठता देखा, तो लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। काजीखड़ा के शोमेंद्र ने डायल 100 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायरब्रिगेड को सूचित किया। पुलिस ने बैंक के चपरासी अंकित को उसके घर से बुलाया और एटीएम के गार्ड मूलचंद को भी सूचना दी। अंकित ने बैंक का ताला खोला। पुलिस अंदर जाकर देखा तो पाया कि बिजली के चेंजर में तार आपस में मिले हुए थे। शार्ट सर्किट के कारण उसी से धुआं निकल रहा था। बिजलीघर पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई। बाद में फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। अभी नुकसान का पता नहीं चला है। बैंक के सायरन भी बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें