जानसठ में आज होगी सरपंच सभा
जानसठ। अमर उजाला और महिंद्रा की ओर से सरपंचों को सेफ ड्राइविंग के गुर सिखाए जाएंगे। जानसठ में सरपंच सभा आज होगी।
जानसठ में 24 जून को ब्लाक कार्यालय में स्थित सभागार में सुबह 11 बजे से सभी पावरफुल सरपंचों के लिए लेकर आ रहा है एक खास कार्यक्रम, जिसका नाम है सरपंच सभा। इसमें कवाल, सालारपुर, ढांसरी, कम्हेड़ा, गढ़ी, खलवाड़ा, मेहलकी, वाजिदपुर, सादपुर आदि के ग्राम प्रधान शिरकत करेंगे। यहां ड्राइविंग एक्सपर्ट सेफ ड्राइविंग के टिप्स और महत्व के बारे में चर्चा करेंगे। साथ ही महिंद्रा, स्कॉर्पियो की टेस्ट ड्राइव का भी आयोजन किया जाएगा। ड्राइविंग के टिप्स देने के साथ साथ इस खास मौके पर जिले की सफाई व्यवस्था और खुले में शौच करना जैसे विषयों पर चर्चा करते हुए स्वच्छता के बारे में भी बात की जाएगी।