फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरथावल और जानसठ के बीडीओ को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सीडीओ अर्चना वर्मा ने गो-संरक्षण के कार्यों में लापरवाही पर चरथावल और जनासठ के बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी है। उन्होंने कहा कि लापरवाह ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल के विरुद्घ भी कड़ी कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। शासन की प्राथमिकता की योजनाओं के संचालन में कोताही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने पशुओं के चारे के लिए भूसा बैंक बनाने के निर्देश दिए। जिले में अब तक 1889 पशुओं को विभिन्न प्रकार के गोसंरक्षण केन्द्रों पर संरक्षित किया गया है। सीडीओ ने बताया कि भूसा स्टोर करने के लिए भूसा बैंक बनाये गए हैं, जो कि विकास खंड चरथावल, बघरा एवं खतौली के ग्राम नावला में स्थापित किए गए हैं। जो भी जनपदवासी भूसा दान करना चाहता है, वह अपने निकटतम खंड विकास अधिकारी अथवा अधिशासी अधिकारी नगर निकाय से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें