चुनाव में श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारी सम्मानित
बुढ़ाना। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 में श्रेष्ठ कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के 20 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग करने वाले तथा अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले कर्मचारियों का सम्मानित करने के लिए तहसील के मीटिंग हॉल में मंगलवार को एक समारोह का आयोजन हुआ। उपजिलाधिकारी दीपक कुमार व तहसीलदार मनोज कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव में कर्तव्यनिष्ठा, परिश्रम व लगन के साथ सराहनीय कार्य करने वाले 20 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। तहसील के लिपिक वर्ग में अरविंद्र मलिक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राजस्व विभाग के हितेश जैन, रजिस्ट्रार कानूनगो विजय कुमार, भूपेन्द्र कुमार, राधेश्याम, ललित मोहन, राजबीर व मनबीर सहित 20 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।