प्राविधिक शिक्षा सचिव करेंगे तहसील और ब्लाक का निरीक्षण
खतौली। शासन के निर्देश पर प्रदेश के व्यावसायिक एवं प्राविधिक शिक्षा सचिव भुवनेश कुमार सोमवार को तहसील और ब्लाक का निरीक्षण करेंगे। सचिव के निरीक्षण को लेकर अधिकारी व कर्मचारी शनिवार से साफ सफाई और रिकार्डों को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। रविवार को भी कर्मचारी तहसील व ब्लाक में सुबह 10 बजे से पहले ही पहुंच गए थे। रविवार को दिनभर कर्मचारी निरीक्षण की तैयारी को लेकर जुटे रहे। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने तहसील के रिकार्ड रूम में पहुंचकर जायजा लिया।