फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक रोगों पर सीएम की सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा एक जुलाई से शुरू होगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता रहे तथा मरीजों को सरकारी अस्पतालों में पूर्ण उपचार सुनिश्चित करने को कहा है। चिकित्सक अपनी तैनाती वाले स्थान पर ही रात को रुकें। प्रदेशभर में दस जून से संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े का शुभारंभ होना था, लेकिन इसकी तिथि बदल दी गई है। अब यह अभियान एक जुलाई से चलेगा और पूरे माह तक इसका आयोजन होगा। एक जुलाई से स्कूल भी खुल जाएंगे। विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं की भूमिका अहम होती है। बरसात का मौसम होने के कारण इस सीजन में संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका भी होती है। इसलिए जुलाई माह में अभियान ज्यादा प्रभावी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें