फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा पार्टी को मजबूत बनाने पर बल

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा को मजबूत बनाने पर बल
विज्ञापन

जानसठ। नगर में बसपा नेता डॉक्टर आबिद हुसैन के प्रतिष्ठान पर बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष सत्यपाल कटारिया, विधानसभा खतौली क्षेत्र प्रभारी ब्रिजेश लोहड्डा, जिला प्रभारी प्रमोद तेजयान शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणामों से बिल्कुल भी कार्यकर्ताओं को हताश होने की आवश्यकता नहीं हैं। चुनाव के बाद जो हालात बने हैं, उससे हम विश्वास दिलाते हैं कि आने वाले वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा की ही प्रदेश में सरकार बनेगी। सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय को अमलीजामा पहनाने का कार्य करें। अध्यक्षता बसपा नेता डॉक्टर आबिद हुसैन और तथा संचालन डॉ. प्रमोद तेजियान ने किया। बैठक में आशु कुरैशी, यूसुफ चौधरी, शेरसिंह, गंगाशरण ब्रह्मदत्त कश्यप, सलीम कुरैशी, मोहम्मद कामिल, मोहम्मद सिद्दीकी, चौधरी कामिल, नौमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें