रैली में किया शाकाहार का प्रचार
खतौली। भागीरथी जैन मंदिर में आचार्य भारत भूषण महाराज के मंगल सानिध्य में अपठित गधांश प्रतियोगिता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शुक्रवार तक स्वाध्याय व प्रवचन के द्वारा धार्मिक क्रियाओं का ज्ञान कराया गया। इस मंदिर में संचालित जैन पाठशाला का द्वितीय स्थापना महोत्सव भी मनाया जा रहा है। संस्था के द्वितीय स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सुश्रावकों ने शाकाहार के प्रचार प्रसार के लिए रैली नगर के मुख्य मार्गों से निकाली। रैली भागीरथी मंदिर से प्रारंभ होकर बड़ा बाजार, इंदिरा मूर्ति, घंटाघर व बिददीवाड़ा से गुजरकर भागीरथी मंदिर पर समाप्त हुई। रैली के शुभारंभ से पूर्व जिनेंद्र भगवान का अभिषेक व पूजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन रामकुमार जैन व अरुण ने किया। इस अवसर पर सतीश, राकेश अंबर, जनारधन, जुगमंदर, पतेंद्र, वैभव जैन सभासद, अविरल, अजय प्रवक्ता, जयभगवान, अजय, अंकुश, आलोक, हर्ष, सौरभ, नीरज जैन प्रवक्ता, अकलंक, प्रवीण किराना, सुशील मंडी, शैंकी, लवी, सुनील ठेकेदार, मनोज टोनी, राजीव मुखिया, विनोद प्रवक्ता, अंजू, अलका, अनीता, नैना, अरुण वाणी, आंचल, सरला, डा. ज्योति आदि रहे।