बीएससी गणित में छात्राओं ने जीत का परचम लहराया
देवबंद। भायला पीजी कॉलेज के अध्यक्ष श्याम कुमार रावत और सचिव कंवरपाल सिंह ने बताया कि इस वर्ष बीएससी तृतीय वर्ष का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। गणित समूह में प्रतिक्षा 72.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम, प्रेरणा त्यागी 70.85 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय एवं पूजा 66.15 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही। कंप्यूटर समूह में शुभम सैनी 66.85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, साक्षी 59.05 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय एवं अभिजीत राणा 58.85 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय रहे। इसी तरह जीव विज्ञान समूह में निकुंज सिंह 75.35 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, मानसी त्यागी 61.65 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा निशु शर्मा 60.85 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय रहे। प्राचार्य डा. बीएस. यादव, डा. एसकेएस कौशब, डा. डीएस. जादौन और डा. एसी. भारद्वाज ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।