फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
योग दिवस पर स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रभारी जिलाधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। कलक्ट्रेट सभागार में योग दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में सीडीओ ने कहा कि जनपद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कई स्थानों पर होगा। प्रमुख रूप से स्टेडियम में योग करने के लिए नागरिक उपस्थित होंगे जिसमें महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चों, स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। स्टेडियम में सवेरे छह बजे योग कराने के लिए प्रशिक्षक उपस्थित रहेंगे जो योगासन कराएंगे। ग्राम प्रधानों सहित स्कूली बच्चों को भी प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि योग हमारे जीवन को ऊर्जावान बनाए रखता है। इस अवसर अपर एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें