हाईवे पर कार पलटी, एक घायल
खतौली। नेशनल हाईवे पर अचानक टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे कार सवार व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। मेरठ के नेहरूनगर निवासी गौरव पुत्र कुलदीप गर्ग की ससुराल मुजफ्फरनगर नई मंडी में है। गौरव सोमवार दोपहर बाद कार से मुजफ्फरनगर के लिए चला। हाईवे पर हिमालय होटल के सामने अचानक कार का टायर फट गया। इस बीच कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में गौरव घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गौरव को सेंट फ्रांसिस अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल में पहुंच गए।