चालिस साप्ताहिक परायण पाठों से शुभारंभ
रतनपुरी। श्री निजानंद आश्रम ट्रस्ट रतनपुरी में ग्रीष्मकालीन आध्यात्मिक बाल एवं युवा संस्कार शिविर का शुभारंभ सोमवार को श्री कुलजम स्वरुप साहब जी के 40 साप्ताहिक परायण पाठों के साथ हुआ। ट्रस्ट अध्यक्ष महेंद्र पाल रसवंत ने बताया कि श्री निजानंद आश्रम ट्रस्ट रतनपुरी में एक सप्ताह तक चलने वाले ग्रीष्मकालीन बाल एवं युवा संस्कार शिविर का शुभारंभ सोमवार को श्री कुलजम स्वरूप के 40 साप्ताहिक परायण पाठों के साथ हुआ। इस अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक शिविर में प्रतिदिन प्रात:कालीन आरती, श्री मुखवाणी चर्चा, चितवन, सामूहिक पाठ वाचन, संध्या आरती आदि कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके अलावा आश्रम के धर्म उपदेशक विंध्याचल जी महाराज, विजय जी महाराज और पांच पद्मावती पुरी धाम पन्ना जी से पधारे दलीप जी महाराज द्वारा धार्मिक चर्चा भी की जाएगी। कार्यक्रम में रात्रि मंच भी आयोजित होगा। जिसमें देश विदेश से पधारे सुंदरसाथ ने भिन्न भिन्न भजन एवं गायन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इस ग्रीष्मकालीन शिविर में बाल एवं युवा वर्ग को कई संस्कारों के विषय में दीक्षा दी जाएगी।