खतौली (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे पर कारों की भिड़ंत में दंपती सहित चार घायल हो गए। घायलों को मेरठ अस्पताल में रेफर किया गया है।
साहिबाबाद के पुरानी रोड निवासी जितेंद्र गुप्ता अपने पत्नी शारदा और दो बेटियों रूबी, सोनिया के साथ कार से सोमवार सुबह करीब छह बजे हरिद्वार से घर लौट रहे थे। हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास पर जितेंद्र की कार में पीछे से तेज गति से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपति और उनकी दोनों बेटियां घायल हो गए। घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां पर सभी घायलों को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों कार सवारों में समझौता गया। पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।