वाहन की चपेट में आकर दंपती घायल
चरथावल। चरथावल-दधेडू मार्ग पर वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती घायल हो गए। डायल 100 पुलिस ने दोनों को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। सोमवार शाम करीब 6.30 बजे जानसठ के गांव सालारपुर निवासी धर्मेंद्र अपनी पत्नी मीना को बाइक पर साथ ससुराल कसौली रहा था। सिंगलपुर की पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घायलों को देखकर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। प्राथमिक चिकित्सा दिलवाई गई। उधर, पुलिस ने बताया कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है। दधेडू चौकी पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ी कर दी है। आरोपी चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया।