फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आध्यात्मिक लोकतंत्र का महामंत्र है ‘जियो और जीने दो’

विज्ञापन
विज्ञापन
आध्यात्मिक लोकतंत्र का महामंत्र है ‘जियो और जीने दो’
विज्ञापन

शाहपुर। कस्बे में सकल जैन समाज की ओर से आयोजित तीन दिवसीय रजतमयी वेदी प्रतिष्ठा व विश्व शांति महायज्ञ का रविवार को समापन हो गया।
राष्ट्र संत आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से आयोजित तीन दिवसीय रजतमयी वेदी प्रतिष्ठा व विश्व शांति महायज्ञ के समापन अवसर पर प्रात: काल श्रीजी के अभिषेक के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद प्रतिष्ठाचार्य रमेश चंद्र शास्त्री तिजारा ने देश व विश्व में शांति हेतु मंत्रोच्चार के साथ विश्व शांति महायज्ञ संपन्न कराया। इस दौरान ब्रह्मचारिणी रेखा दीदी ने कहा कि भगवान महावीर ने जो जियो और जीने दो का संदेश दिया, वह आध्यात्मिक लोकतंत्र का महामंत्र है । उन्होंने कहा कि यह महामंत्र भौतिक जगत में हिंसा, असत्य व शोषण जैसे पापों का संहार करता है। समापन समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल, सभासद उमेश गोयल, विशाल गर्ग, पूर्व सभासद पंकज शर्मा भी शामिल हुए। इस दौरान सुंदरलाल जैन, भूषण लाल जैन, अरविंद जैन, अमित जैन, विक्की जैन, उमंग जैन, नमन जैन, वैभव जैन, पारस जैन, पुनीत जैन, नितिन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें