मंसूरपुर। अलीगढ़ में ढाई वर्ष की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद की गई निर्मम हत्या पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया। मिल मंसूरपुर के पंचायत घर में आसपास के गांव के लोग एकत्र हुए। उन्होंने अलीगढ़ घटना की निंदा करते हुए अपराधियों को कठोर सजा देने की मांग की। लोगों ने कहा कि ऐसी अपराधियों को जेल में रखने के लिए कानून में बदलाव होना चाहिए। इसके बाद सभी ग्रामीणों ने मंसूरपुर के मुख्य मार्ग से जुलूस निकालकर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक वासिक सिद्दीकी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भूपेंद्र प्रधान, विक्की, डॉक्टर लव, राजकुमार, अक्षय कुमार, सागर कुमार, रेखा रानी आदि मौजूद रहे।