फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक विजय कश्यप ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक विजय कश्यप ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गुड़ महोत्सव में गुड़ बनाने वाले कोल्हू संचालकों को आमंत्रित नहीं किया गया। हालांकि उनके नामों से स्टॉल जरूर लगे थे। चरथावल के भाजपा विधायक विजय कश्यप ने मंच से ही इस पर सवाल उठाया और कहा कि जिनके लिए कार्यक्रम है उन्हें बुलाया ही नहीं। जिले में गुड़ बनाने के काम में अधिकतम कश्यप समाज के लोग जुड़े हैं। सैकड़ों परिवारों की रोजी का माध्यम कोल्हू है। श्रीराम कॉलेज में शुरू हुए गुड़ महोत्सव में पहले दिन गुड़ बनाने वाले कोल्हू संचालक नदारद रहे। कार्यक्रम में चरथावल विधायक विजय कश्यप ने जब कोल्हू मालिकों की समस्या उठाई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर विधायक ने नाराजगी जताई तथा आयोजकों से कोल्हू संचालकों को महोत्सव में आमंत्रित करने को कहा। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने भी कार्यक्रम में किसानों और कोल्हू संचालकों की संख्या की बात उठाई। उधर, महोत्सव में शहर के उद्यमी और व्यापारी काफी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें