निगम का कैश जमा न करने पर परिचालक निलंबित
मुजफ्फरनगर। उप्र रोडवेज परिवहन निगम का कैश अपने पास रखने पर मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम बीपी अग्रवाल ने रोडवेज बस परिचालक दीपक जैन को निलंबित कर दिया है। एआरएम ने बताया कि परिचालक ने मुजफ्फरनगर-आगरा रूट पर मात्र 46 प्रतिशत लोड फैक्टर प्राप्त किया है। माह अप्रैल से मई में न्यूनतम मानक चार हजार किलोमीटर भी पूरा नहीं किया। इसके अलावा आदेशों की अवहेलना करने, कर्तव्य पालन की उपेक्षा करना तथा अनुशासन के प्रतिकूल कार्य करने का भी दोषी पाया गया।