फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधों की रक्षा करने का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पौधों की रक्षा करने का संकल्प लिया
विज्ञापन

बुढ़ाना। विश्व पर्यावरण दिवस पर बजाज चीनी मिल भैंसाना परिसर में चीनी मिल के सभी अधिकारियों और उनके परिवार के बच्चों ने एक-एक पौधा लगाकर उनके पालन-पोषण का संकल्प लिया। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वायु को प्रदूषित होने से बचाने के लिए लोग आगे आ रहे हैं। चीनी मिल भैंसाना परिसर में मिल के उपाध्यक्ष राज सिंह चौधरी के नेतृत्व में छायादार व फलदार पौधे लगाए गए। चीनी मिल के सभी अधिकारियों व उनके परिवार के बालकों ने रुचि के साथ एक-एक पौधा लगाया। राज सिंह चौधरी ने कहा कि देश में बढ़ रहे वायु प्रदूषण को छायादार व फलदार पौधे लगाकर ही दूर किया जा सकता है। उन्होंने वृक्षों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर पर्यावरण अधिकारी विनय शुक्ला ने भी अधिकारियों व कार्यक्रम में मौजूद युवक-युवतियों व बच्चों को पौधों का महत्व बताते हुए सभी को एक-एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें