फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदतमंदों ने अमन चैन की दुआ मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अकीदतमंदों ने अमन चैन की दुआ मांगी
विज्ञापन

मोरना/जानसठ। रमजान के अलविदा जुमे पर अकीदतमंदों ने देश में अमन चैन लिए दुआ मांगी। सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस बल तैनात रहा।
क्षेत्र की मस्जिदों में धर्म गुरुओं ने देश में सुख शांति अमन चैन की दुआ संपूर्ण कराई। मोरना की जामा मस्जिद में मोलाना मुमताज ने नमाज अदा कराई। ककरौली, बेहड़ा सादात, टंढ़ेडा, तेवड़ा, चौरावाला, ककराला, तिस्सा, कम्हेड़ा, जटवाड़ा, खेड़ी फिरोजाबाद, भोकरहेड़ी नगर पंचायत सहित आदि गांवों में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर भारी भीड़ रही। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर भोपा सीओ राममोहन शर्मा, थाना प्रभारी मगनवीर सिंह गिल, लेखराज सिंह, सुनील अत्री, ककरौली थाना प्रभारी जितेेंद्र अंबावत सहित पुलिस बल मौजूद रहा। उधर, जानसठ में अलविदा जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा व सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा की गई। रंगमहल मस्जिद में मौलाना अमीर हैदर सुल्तानपुरी, तहसील वाली मस्जिद में मौलाना मूसा, ईदगाह मस्जिद में मौलाना लुकमान व बुद्धकटहरा में मौलाना हाफिज हनी, काजियान में मौलाना शाहिद ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें