फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्ट ऑफ लिंविग की साधक टोली बंगलुरु रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। योग व सुदर्शन क्रिया में अधिक महारथ हासिल कर समाज को योग से जोड़ने की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग की टीम बंगलुरु रवाना हो गई है। सभी साधक पांच दिन का एडवांस कोर्स श्री श्री रविशंकर के साथ करेंगे। कोआर्डिनेटर संजीव जलोत्रा ने बताया कि साधक अपनी ध्यान क्षमता व योग सुदर्शन क्रिया, अभ्यास को निखारने के लिए निरंतर आर्ट ऑफ लिविंग के कोर्स करते हैं। इसी कड़ी में अब आर्ट ऑफ लिविंग के मुख्यालय बंगलुरु आश्रम में पांच दिवसीय एडवांस कोर्स का आयोजन श्री श्री रविशंकर खुद करा रहे हैं। इसमें मुजफ्फरनगर के साधक बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। इनमें मुख्य रूप से बीएसएनएल के लेखा अधिकारी रामानंद, व्यवसायी अमित रहेजा, शालू जलोत्रा, संजीव जलोत्रा, टीना बत्रा, टीचर प्रीति नारंग, पूनम शर्मा, धीरज बत्रा आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें