पुरकाजी। अस्तित्व महिला संगठन ने बढ़ रही महिला व घरेलू हिंसा पर की चिंता जताई। रविवार को बसपा नेता आजाद फरीदी के आवास पर हुई पत्रकार वार्ता में संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं के लिए बने कानूनों के सक्रिय रूप से लागू ना हो पाने के कारण महिलाएं सामाजिक पितृसत्ता सोच के कारण हिंसा का शिकार हो रही हैं। इसके विरोध में महिलाओं को अब आर्थिक, सामाजिक और निर्णायक भूमिका में आना पड़ेगा। इसके लिए संघर्षशील मीडिया का नियमित रूप से सहयोग मिले, तब जाकर हिंसा झेल रही महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों पर माकूल सुविधाएं न होने से गर्भवती महिलाएं व किशोरियां और बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। इसका प्रभाव माताओं व शिशु मृत्यु दर पर देखा जा रहा है। इस दौरान कविता, प्रतिभा, गीता, रेशमा, रानी, मेहरो, नीलम, अर्पित, कोपीन, आसिम आदि लोग मौजूद रहे।